{"_id":"602812bd8ebc3ee8f61a3d39","slug":"dead-body-of-young-man-found-for-home-from-dehradun-nazibabad-news-mrt5252181118","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से घर के लिए निकला युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से घर के लिए निकला युवक का मिला शव
विज्ञापन
घर के लिए निकला युवक का मिला शव
नजीबाबाद। हरिद्वार बाईपास मार्ग के पास ग्राम हर्षवाड़ा की पुलिया के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा।
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सौंपरी निवासी कोमल सिंह पुत्र भगवाना सिंह (43) का शव हरिद्वार बाईपास मार्ग पर हर्षवाड़ा ईदगाह के पास एक पुलिया के नीचे पानी में मिला। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव के पास से पॉलिथीन का एक बैग मिला, जिसमें कुछ कागज और राणा क्लीनिक देहरादून के मेडिकल संबंधित दस्तावेज मिले। पुलिस को परिजनों ने बताया कि कोमल करीब 12 वर्षों से देहरादून में रह रहा था। कोमल 12 फरवरी सुबह 11 बजे देहरादून से धामपुर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन गांव नहीं पहुंचा। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हरिद्वार बाईपास से ग्राम हर्षवाड़ा काफी दूर है, पुलिस मृतक के पुलिया तक पहुुंचने की जांच में जुटी हैं। एसआई राजीव शर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। कहा कि व्यक्ति की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगी।