{"_id":"5f9efdee8ebc3e9b9b4552b8","slug":"dead-body-of-man-found-in-sugarcane-field-bijnor-news-mrt509048947","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में युवक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में युवक का शव मिला
चांदपुर। चांदपुर-नूरपुर रोड पर गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
रविवार सुबह चांदपुर-नूरपुर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने गन्ने में युवक का शव मिला। खेत में घास काट रही महिलाओं ने शव को देख आसपास के लोगों को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला की बुद्धि विहार आवास विकास कालोनी निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र करन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव देखने से पुराना प्रतीत हो रहा है। शव क्षत-विक्षित हालत में है। कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मृतक की मां धर्मेंद्री पत्नी स्वर्गीय करन सिंह ने चांदपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। 26 अक्तूबर को चांदपुर थाना के गांव अकौंधा में अपनी ननिहाल में आया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।