{"_id":"663002772e495cab2c0b0884","slug":"dead-body-of-male-guldar-found-in-qilawali-source-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-122914-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किला वाली स्रोत में नर गुलदार का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किला वाली स्रोत में नर गुलदार का शव मिला
विज्ञापन
बढ़ापुर में साहूवाला वन रेंज क्षेत्र के गांव वीरभानवाला के समीप मिला गुलदार का शव।
बिजनौर, बढ़ापुर। साहूवाला वन रेंज क्षेत्र के गांव वीरभानवाला के समीप किला वाली स्रोत में एक नर गुलदार का शव पड़ा मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। डीएफओ नजीबाबाद वंदना फोगाट की देखरेख में पशु चिकित्सकों के तीन सदस्यीय दल ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में गुलदार के शव को मिट्टी में दबा दिया गया।
साहूवाला रेंज कार्यालय पर ग्राम वीरभानवाला के किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि वीरभानवाला के निकट साहूवाला रेंज के किला वाली स्रोत में एक गुलदार मृत पड़ा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग ने प्रथम दृष्टया गुलदार की मौत को दो गुलदारों के बीच हुए आपसी संघर्ष में होना माना। साहूवाला रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश चंद मेंदोला ने गुलदार की मौत की बाबत वन विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
बाद में वनकर्मी गुलदार के शव को साहूवाला रेंज कार्यालय परिसर लेकर आए जहां डीएफओ वंदना फोगाट और एसडीओ राजीव कुमार की देखरेख में तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम के डॉ. एसएम सिंह, डाॅ. एसपी सिंह व डाॅ. कौशल किशोर ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में शव को रेंज कार्यालय परिसर में ही दफना दिया गया।
विज्ञापन
डीएफओ वंदना फोगाट के अनुसार मृतक गुलदार की अनुमानित आयु करीब पांच वर्ष है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरे को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।