{"_id":"6029686e8ebc3ee8ed397c74","slug":"dead-body-found-in-canal-identified-by-phone-bijnor-news-mrt5253818163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला शव, फोन से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला शव, फोन से हुई पहचान
विज्ञापन
नहर में मिला शव, फोन से हुई पहचान
शिवाला कला। रामगंगा नहर में ग्राम सेह के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान शेरकोट निवासी पंकज शर्मा के रूप में हुई।
रविवार दोपहर ग्राम के पास रामगंगा नहर में एक युवक का शव बहता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नहर से निकाला। शव फूल गया था। तलाशी में उसकी जेब से एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने मोबाइल में मिले सिम को दूसरे फोन में डालकर उससे युवकके घरवालों को सूचना दी। युवक की पहचान शेरकोट के मोहल्ला अचारजान निवासी पंकज शर्मा (35) के रूप में हुई। थाने पहुंचे युवक के परिजनों ने बताया कि पंकज सात फरवरी को नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी पता न लगने पर नौ फरवरी को शेरकोट में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।