{"_id":"628a85687be0ec41755a276c","slug":"dcu-will-be-built-in-june-gas-supply-from-pipeline-will-be-done-in-july-bijnor-news-mrt589734322","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में बनेगी डीसीयू, जुलाई में होगी पाइप लाइन से गैस आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में बनेगी डीसीयू, जुलाई में होगी पाइप लाइन से गैस आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में बनेगी डीसीयू, जुलाई में होगी पाइप लाइन से गैस आपूर्ति
बिजनौर। पाइप लाइन से रसोई तक गैस आपूर्ति के लिए जून में डीसीयू (डी कंप्रेशन यूनिट) बनकर तैयार हो जागी। जुलाई के अंत तक पांच कॉलोनियों में गैस की आपूर्ति होने लगेगी। यूनिट के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है, जिसे लीज पर लेने के लिए इसी महीने टेंडर खुल जाएगा। फिलहाल दूसरी कॉलोनियों में पाइप लाइन बिछाने के लिए पालिका से एनओसी मांगी गई है।
यूनिट बनाने के लिए शहर के बाहर चार से पांच जगहों को चिह्नित किया गया है। जिसके लिए पिछले महीने टेंडर मांगे थे। अब इस महीने के अंत तक टेंडर खुलने की पूरी संभावना है। जिसके बाद जून में यूनिट स्थापना काम होने लगेगा। बता दें कि रसोई गैस की पाइप लाइन बिछाने का काम गीता नगरी, आवास विकास, एसडीपुरम, ज्ञानविहार में पूरा हो गया। कृष्णापुरम समेत अन्य तीन कॉलोनी में काम चल रहा है। सिविल लाइन फेज टू, मिर्दगान, नई बस्ती, मुकरर्मपुर खेमा, मालती नगर, राधेकृष्ण कुंज में लाइन बिछाने के लिए पालिका से अनुमति मांगी गई है। एचपीसीएल कंपनी बिजनौर में पाइप लाइन से रसोई तक गैस पहुंचाएगी। पाइप लाइन बनाने का जिम्मा ट्रैटाविल इंजीनियरिंग कंपनी को दिया गया है।
मार्च 2023 तक पूरे शहर में लाइन बिछाने का लक्ष्य
जिन पांच कॉलोनी में पाइप लाइन बन चुकी हैं, उनमें जुलाई के अंत तक पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है। इसे बाद पूरे शहर में पाइप लाइन बनाने का काम तेजी से होगा। एचपीसीएल ने पाइप लाइन बिछा रही कंपनी को मार्च 2023 का लक्ष्य पूरे शहर को कवर करने का दिया है। यानि सिर्फ एक साल बाद ही शहर में पाइप लाइन से रसोई गैस की आपूर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन
फिलहाल टैंकर से आएगी गैस
यूं तो थाना भवन शामली में गेल इंडिया के प्लांट से बिजनौर को पाइप लाइन से जोड़ा जाना है। जब तक पाइप लाइन नहीं बनती तो टैंकर से जिले में आपूर्ति होगी। टैंकर से डीसीयू (डी कंप्रेशन यूनिट) में गैस डाली जाएगी। जहां से घरों की पाइप लाइन में आपूर्ति होगी। डीसीयू में गैस का भंडारण रहेगा।
------- कोट
पांच मोहल्लों में पाइप लाइन की टेस्टिंग भी हो चुकी है। डीसीयू यूनिट के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जिसका जल्द ही टेंडर खुल जाएगा। जून में यूनिट स्थापना के बाद जुलाई के अंत तक पांच कॉलोनियों में गैस आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है - प्रदीप सिंह, साइट इंजीनियर