{"_id":"627414de793820687a0866df","slug":"daughters-waved-in-vidya-gyan-exam-bijnor-news-mrt587373582","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या ज्ञान परीक्षा में बेटियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या ज्ञान परीक्षा में बेटियों ने लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या ज्ञान परीक्षा में बेटियों ने लहराया परचम
बिजनौर। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों ने विद्या ज्ञान स्कूल की कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा में अपना परचम लहरा दिया है। जनपद के सरकारी स्कूलों के 70 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इनमें 23 छात्र एवं 47 छात्राओं ने कक्षा छह में प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विद्या ज्ञान स्कूल नोएडा की ओर से कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म आमंत्रित किए गए थे। जनपद के सरकारी विद्यालयों के कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने 4197 फार्म भरे थे। इनमें से 2135 छात्राओं और 2062 छात्रों के फार्म भरे गए थे। जिला समन्वयक विवेक बंसल के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में जनपद के 70 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 23 छात्र एवं 47 छात्राएं शामिल हैं। इन छात्रों ने विद्या ज्ञान स्कूल की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। शिक्षक दुष्यंत कुमार ने बताया कि जनपद के इतने छात्रों का चयन इस बात का परिणाम है कि जनपद के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ रही है।
विद्याज्ञान स्कूल की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में जनपद के 70 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 23 छात्र एवं 47 छात्राएं शामिल हैं। इन छात्रों ने प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया। आगे छात्रों का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। इसका श्रेय सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है - जयकरन यादव, बीएसए