{"_id":"638b9b6f98fd4c002507a40f","slug":"dates-announced-for-fit-india-school-quiz-competition-bijnor-news-mrt61627348","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फिट इंडिया स्कूल क्विज प्रतियोगिता की तारीखों का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फिट इंडिया स्कूल क्विज प्रतियोगिता की तारीखों का एलान
विज्ञापन
फिट इंडिया स्कूल क्विज प्रतियोगिता की तारीखों का एलान
बिजनौर। फिट इंडिया स्कूल क्विज प्रतियोगिता की तारीखों का एलान हो गया है। प्रतियोगिता आठ और नो दिसंबर को है। प्रतियोगिता में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड आदि सभी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। जिले से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए करीब 1200 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इससे पहले तीन दिन क्विज प्रतियोगिता का मॉक टेस्ट होगा।
शासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के साथ शारीरिक रूप से बलिष्ठ बनाना है। इसके लिए फिट इंडिया स्कूल क्विज प्रतियोगिता शुरू हुई है। प्रतियोगिता में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, संस्कृत बोर्ड आदि सभी बोर्ड के स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने का मौका दिया गया है। प्रतियोगिता आठ तथा नौ दिसंबर को है। ऑनलाइन परीक्षा चार पाली में है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार परीक्षा की तैयारी अपडेट है।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया गया था, जिले से करीब 1200 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। पंजीकृत विद्यार्थी घर से ही प्रतियोगिता में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए http// fitindia.ac.in लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस दिन होगा मोक टेस्ट
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार फिट इंडिया स्कूल क्विज प्रतियोगिता का पहले मॉक टेस्ट होना है। शासन से इसके लिए तीन, चार तथा पांच दिसंबर की तारीख तय है। मॉक टेस्ट सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के मध्य होगी। पंजीकृत विद्यार्थी विस्तृत जानकारी के लिए डीआईओएस कार्यालय बिजनौर संपर्क कर सकते हैं।