{"_id":"602ac3cb8ebc3ee96d15575a","slug":"daily-passenger-train-will-run-between-saharanpur-moradabad-nazibabad-news-mrt525551232","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच चलेगी दैनिक पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच चलेगी दैनिक पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच चलेगी दैनिक पैसेंजर ट्रेन
नजीबाबाद। कोविड-19 संक्रमण के बाद नजीबाबाद से गुजरने वाली जल्द ही पहली दैनिक पैसेंजर ट्रेन से यात्री सफर कर सकेंगे। रेलवे ने सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच मेमो स्पेशल ट्रेन जल्द संचालित करने का फैसला लिया है।
सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच 64566 डाउन और 64565 अप मेमो पैसेंजर ट्रेन रेलवे संचालित करेगा। कोविड-19 दौर में बंद नजीबाबाद से गुजरने वाली मेमो पहली ऐसी पैसेंजर ट्रेन होगी जिसमें यात्रियों को बिना आरक्षण के बुकिंग विंडो से टिकट खरीद सकेंगे। रेलवे ने साधारण यात्रियों के लिए पैसेंजर ट्रेन संचालित करने का निर्णय तो लिया है लेकिन इस ट्रेन के लिए यात्रियों को हाल्ट स्टेशनों के लिए भी मेल एक्सप्रेस का टिकट खरीदना होगा। हालांकि रेलवे ने सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच चलने वाली दैनिक मेमो पैसेंजर ट्रेन के संचालन की तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मौअज्जमपुर नारायण सहित क्षेत्रीय स्टेशनों को टिकट बुकिंग विंडो संचालन के लिए व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं। सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि जल्द ही पैसेंजर ट्रेन संचालित होगी। सूचना मिलते ही स्टेशनों द्वारा ट्रेन संचालन के संबंध में यात्रियों को सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।