फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cyber ??thugs engaged in blowing money from the accounts of princes

प्रधानों के खातों से रुपये उड़ाने में लगे साइबर ठग

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs engaged in blowing money from the accounts of princes
प्रधानों के खातों से रुपये उड़ाने में लगे साइबर ठग
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम प्रधान साइबर ठगों के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में दो प्रधानों से रकम ऐंठी जा चुकी है।
रविवार को नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी के ग्राम प्रधान नसीम अहमद के पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक दरोगा बताते हुए प्रधान के खाते में पैसा डालने की बात कही और अकाउंट नंबर मांगा। ग्राम प्रधान ने अपने परिचित विनित का एकाउंट बता दिया। इसके बाद प्रधान को एक लिंक भेजा और एकाउंट होल्डर से उस पर ओके करने के लिए कहा, उसने जैसे ही लिंक पर ओके किया तो उसके दो अलग-अलग खातों से 11 हजार 400 रुपये कट चुके थे। वहीं ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के ग्राम प्रधान इलियास के पास दो दिन पहले एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दरोगा बताया और पैसों की जरूरत की बात करते हुए खाते में रकम डालने की डिमांड की। गनीमत रही कि प्रधान ने दरोगा को फोन कर जानकारी की। हल्का दरोगा ने तुरंत ही प्रधान को सचेत कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि साइबर क्राइम करने वालों ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्रधानों के नंबर उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed