फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cultural exhibition contract left for two crore 64 lakhs

दो करोड़ 64 लाख में छूटा सांस्कृतिक प्रदर्शनी का ठेका

Tue, 07 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cultural exhibition contract left for two crore 64 lakhs
दो करोड़ 64 लाख में छूटा सांस्कृतिक प्रदर्शनी का ठेका
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन होता है। इस बार इस नुमाइश ग्राउंड में लगने वाली सांस्कृतिक प्रदर्शनी की अधिकतम बोली दो करोड़ 64 लाख रुपये रही। नगर पालिका की ओर से दिल्ली निवासी बोली दाता को ही ठेका दिया गया।

बिजनौर नगर पालिका की ओर से नुमाइश ग्राउंड में लगने वाली जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रदर्शनी 2022 के ठेके की सार्वजनिक नीलामी हुई। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष, तहसीलदार सदर की उपस्थिति में प्रदर्शनी की नीलामी को बोली लगी। इसमें 16 बोली दाताओं ने प्रतिभाग किया। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि नीलामी में उच्चतम बोली मोहम्मद असलम निवासी दिल्ली ने दो करोड़ 64 लाख रुपये की लगाई। बोली दाता की बोल सबसे ज्यादा होने पर नीलामी उनके पक्ष में कर दी गई। इस बार एक करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपये अधिक में प्रदर्शनी का ठेका हुआ है, जबकि गतवर्ष एक करोड़ 50 लाख 25 हजार रुपये में प्रदर्शनी का ठेका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed