फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cultivate zero budget with organic method

जैविक विधि से करें जीरो बजट की खेती

Fri, 11 Oct 2019 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cultivate zero budget with organic method
जैविक विधि से करें जीरो बजट की खेती
विज्ञापन

- रबी उत्पादन गोष्ठी में डीएम ने दिया फसल चक्र अपनाने पर जोर
फोटो 3, 4, 5
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू कार्यक्रम के तहत रबी उत्पादकता गोष्ठी और मेले का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
डीएम रमाकांत पांडेय ने मेले में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि किसान फसलचक्र जरूर अपनाएं। एक-दो बीघा जमीन अपने लिए सब्जी, दाल आदि बोने के लिए रखें। कहा कि जैविक विधि से खेती कर किसान जीरो बजट खेती को अपनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाओं के बारे में घर बैठे संशोधन, पंजीकरण आदि कराने को कहा। सीडीओ प्रवीण मिश्र ने पेंशन के लिए शुरू की गई किसान मानधन योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। किसानों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार व नाम से जुड़ी त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। 14 अक्तूबर से बैंक खातों में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन

एनआरएलएम के महिला शक्ति आजीविका ग्राम संगठन के स्वयं सहायता समूह को फार्म मशीनरी बैंक, तीन किसानों मिथुन चौधरी, रामवीर सिंह, दयाराम सिंह को कस्टमर हायर सेंटर के अंतर्गत कृषि यंत्र व ट्रैक्टर योजना का लाभ दिया गया। डीएम ने स्वयं सहायता समूहों को एनआरएलएम द्वारा स्वीकृत एक करोड़ 26 लाख 400 रुपये का सामूहिक चेक प्रदान किया। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अवनीश निर्वाल व संचालन योगेंद्रपाल सिंह योगी ने किया। गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र, प्रभारी जिला गन्ना अधिकारी विकल राणा, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी नरपाल सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. केके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, विद्युत निगम के एसई सीपी सिंह, कुलदीप कुमार, रजत, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed