फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushing begins at Sayohara Sugar Mill

स्योहारा चीनी मिल में पेराई शुरू

Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crushing begins at Sayohara Sugar Mill
स्योहारा चीनी मिल में पेराई शुरू
विज्ञापन

स्योहारा। अवध चीनी मिल में पेराई सत्र का हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। सबसे पहले गन्ना लेकर आए किसान को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को चीनी मिल के अधिशासी उपाध्यक्ष लेखा अजय त्रिपाठी, अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह, उपाध्यक्ष तकनीकी राजीव त्यागी, उपाध्यक्ष प्रोडक्शन सुशील कुमार शर्मा ने हवन पूजन कर मिल की छोटी इकाई में गन्ना डालकर पूजा संपन्न कराई। अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि मिल पूरी क्षमता से गन्ना पेराई के लिए तैयार है। चीनी मिल प्रशासन ने कुरी फार्म के किसान हरपाल सिंह की बुग्गी के बैलों को झूल डालकर एवं नकद धनराशि, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चीफ इंजीनियर विद्युत प्रमोद कालिया, धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष गन्ना बलवंत सिंह, क्वालिटी मैनेजर पंकज भारती, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, उबैदुर्रहमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, डॉ. अभय वीर ढाका, ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, कांग्रेसी नेता चौधरी फहीम उर रहमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed