फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crusher started in the district, sugarcane taking Rs 270 quintal

जिले में शुरू हुए कोल्हू, 270 रुपये क्विंटल ले रहे गन्ना

Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crusher started in the district, sugarcane taking Rs 270 quintal
हल्दौर क्षेत्र मे पावर कोल्हुओं पर गन्ना की पेराई करता श्रमिक। - फोटो : BIJNOR
जिले में शुरू हुए कोल्हू, 270 रुपये क्विंटल ले रहे गन्ना
विज्ञापन

हल्दौर। क्षेत्र में पावर कोल्हू चलने शुरू हो गए हैं। कोल्हुओं पर गन्ने की खरीदारी 260 रुपये से लेकर 270 रुपये प्रति क्विंटल तक की जा रही है। चीनी मिलों ने किसानों के गन्ने का समस्त भुगतान नहीं किया है। ऐसे में आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ किसानों ने कोल्हू पर अपना गन्ना डालना शुरू कर दिया है। इससे कोल्हुओं पर गन्ने की आवक बढ़ गई है।
गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत में बाजार में नए गुड़ की काफी मांग बढ़ी हुई है। क्षेत्र के पैजनियां, पावटी, अम्हेड़ा, शरीफपुर, खासपुरा, सोतखेड़ी, जैनुलआबदीनपुर, नवादा तुल्ला, कड़ापुर, नांगलजट, फड़ियापुर, छजूपुरा आदि गांवों में पावर कोल्हू चलने शुरू हो गए हैं। गत गन्ना पेराई सत्र में अधिकांश कोल्हू संचालकों ने गुड़ का व्यापार कर मोटा मुनाफा कमाया था। इस बार लोगों ने कोल्हुओं का संचालन सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में ही शुरू कर दिया है। जबकि अन्य वर्षों में अधिकांश कोल्हू अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में चलाए जाते थे। कोल्हुओं पर गन्ने की खरीदारी 260 रुपये से 270 रुपये प्रति क्विंटल तक की जा रही है। चीनी मिलों ने किसानों के गन्ने का गत वर्ष का समस्त बकाया भुगतान नहीं किया है। साथ ही चीनी मिले अगले महीने के अंत तक चलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किसानों ने नकद धन राशि पाने के लिए अपना गन्ना कोल्हुओं पर डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गांव अम्हेड़ा के कोल्हू संचालक सनवर बताते हैं कि उनका कोल्हू चालू हो गया। चांदपुर मंडी में कुछ दिन पूर्व से गुड़ की आवक शुरू हो गई है। मंडी में शुरुआत में गुड़ के दाम 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। बाजार में नए गुड़ की मांग बहुत अधिक है। इससे मंडी में गुड़ के दामों में उछाल आना शुरू हो गया है। चांदपुर मंडी के गुड़ व्यापारी कपिल गोयल बताते हैं कि बाजार में नए गुड़ की मांग अधिक है। बुधवार को मंडी में गुड़ की बिक्री 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed