फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushed one crore quintal of sugarcane

अवध चीनी मिल ने एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की

Sat, 06 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crushed one crore quintal of sugarcane
एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की
विज्ञापन

स्योहारा। अवध चीनी मिल ने इस पेराई सत्र के 98 दिनों में एक करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई कर ली है। चीनी मिल में शुक्रवार तक 1.70 करोड़ क्विंटल गन्ने की पराई कर 10.70 औसत रिकवरी के साथ 9.80 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने इसका श्रेय अधिकारियों श्रमिकों को देते हुए बताया कि चीनी मिल पूरी क्षमता से औसतन एक लाख दस हजार क्विंटल गन्ने की पेराई प्रतिदिन कर रही है। उन्होंने किसानों से भी साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की। सुखबीर सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसानों को नियमानुसार गन्ने का भुगतान करने और गन्ना पर्ची समय से पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अगर किसानों को गन्ना संबंधित कोई समस्या है तो वह अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना बलवंत सिंह से मिलकर समाधान करा सकता है। चीनी मिल में कुछ दिनों से अब रॉ शुगर बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed