फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowds gathered in the Ekta Yatra, paid homage to Sardar Patel.

Bijnor News: एकता यात्रा में उमड़ी भीड़, सरदार पटेल को किया नमन

Fri, 14 Nov 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the Ekta Yatra, paid homage to Sardar Patel.
स्योहारा में भाजपा केी एकता यात्रा में शामिल पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : भेड़िये के हमले का ​शिकार बनी जाह्नवी।
स्योहारा। बृहस्पतिवार को स्योहारा में एकता यात्रा निकाली गई। खंड विकास कार्यालय से निकाली गई यात्रा का समापन ठाकुरद्वारा रोड स्थित मंडप में किया गया, जहां राष्ट्रनायक सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान और अखंड भारत के लिए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का भारत सरदार पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने देश की एकता के लिए जो कार्य किया, वह सदा प्रेरणादायक रहेगा। विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि एकता यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रनिष्ठा की भावना को प्रबल करना है। इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य संगीता जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, विधानसभा संयोजक नीरज प्रताप, राघव शरण गोयल, सुभाष चौहान, दिनेश सिंह, रवि चौधरी, नीरज राणा, राजवीर सिंह, अमित कुमार वर्मा, राजीव गुप्ता, प्रमोद राठी, मुकेश रस्तोगी, एसडीएम स्मृति मिश्रा, सीओ अभय कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed