फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd overflowed over banks

बैंकों पर उमड़ी भीड़ ने लांघी सीमा

Wed, 08 Apr 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd overflowed over banks
बिजनौर में यूनियन बैंक के बाहर लगी महिलाओं की लाइन। - फोटो : BIJNOR
बैंकों पर उमड़ी भीड़ ने लांघी सीमा
विज्ञापन

नगीना/अफजलगढ़/स्योहारा। जनधन खाते में सरकार द्वारा भेजे गए 500 रुपये निकालने के लिए महिलाओं की बैंकों पर भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को भी नगर के प्रमुख सरकारी बैंकों में महिलाओं की खासी भीड़ रही। भीड़ ने सारी सीमाएं लांघते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा। महिलाओं में अफवाह फैली है कि 14 अप्रैल के बाद जनधन खातों में आया पैसा वापस चला जाएगा। इसी अफवाह के कारण बैंकों के बाहर भीड़ जुटी है।
भारतीय स्टेट बैंक पर महिलाओं की लगी लंबी लाइन को देख एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य को मोर्चा संभाला। उन्होंने एक दूसरे के बराबर में खड़ी महिलाओं को दूरी पर खड़ा होने का निर्देश दिया। महिलाओं में अफवाह फैली है कि 14 तारीख तक यदि खाते में आई रकम नहीं निकाली गई तो रकम वापस चली जाएगी। एसडीएम ने ऐसी किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न देने की अपील की। अफजलगढ़ में भी बुधवार को जन धन खातों में पैसे आने के बाद बैंक खुलने से पहले ही महिलाओं की भीड़ लग गई। बैंक के बाहर लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस तैनात रही। स्योहारा में भी बैंकों और जनसेवा केंद्रों पर भीड़ लगी रही। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि इन महिलाओं को एक मीटर की दूरी पर बने घेरों में रहने की अपील की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने इन महिलाओं से अपील की है कि जनधन योजना में खाते में आया हुआ धन किसी भी दशा में वापस नहीं होगा। इसलिए बैंकों और जनसेवा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन

किरतपुर में बुधवार की सुबह पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओबीसी, भारतीय स्टेट बैंक के बाहर खाता धारक सुबह से ही इकट्ठा हो गए। बैंकों से रुपये निकालने की आपाधापी में खाताधारकों ने नियमों का भी ध्यान नहीं रखा। खाताधारकों ने न तो मास्क लगाए और न ही उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed