फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crop ruined due to rain, vegetables became expensive

बारिश से फसल चौपट, महंगी हुईं सब्जियां

Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crop ruined due to rain, vegetables became expensive
बारिश से फसल चौपट, महंगी हुईं सब्जियां
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले दिनों तीन दिन हुई बारिश का असर सब्जियों पर दिखाई देने लगा है। मंडी में कई सब्जियों के दाम दो गुना तक पहुंच चुके हैं। बारिश के साथ गंगा का जल स्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में सब्जी की फसल तबाह हो गई है। इस कारण सब्जी के दाम बढ़ रहे हैं।
अभी बरसात पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, लेकिन सब्जी के दाम बढ़ने लगे हैं। पिछले दिनों पहाड़ी व मैदानी इलाकों में तीन दिन तक बारिश होने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जिससे खादर क्षेत्र में सब्जी की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। खादर क्षेत्र में लौकी, तोरई, खीरा, ककड़ी, भिंडी की फसल उगाई जाती है। इस क्षेत्र से सब्जी आने पर मंडी में इनके दाम नहीं बढ़ पाते हैं। बरसात में ज्यादा बारिश होने पर सब्जी के दाम बढ़ते थे। अभी पूरी तरह मानसून नहीं आया है। पहली बारिश के बाद ही सब्जी के दाम बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

खुले बाजार में ये सब्जी अब दो गुने दाम पर मिल रही हैं। खादर में प्याज, टमाटर, अरबी, करेला समेत बाकी सब्जियां भी मंहगी हो गई हैं। सब्जी के अभी और दाम बढ़ने की उम्मीद हैं। सब्जी विक्रेेेता मन्नवर, महेंद्र सैनी के मुताबिक बारिश के बाद सब्जी के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। खादर में सब्जी की फसल को बारिश ने पूरी तरह चौपट कर दिया है। अब बाहर से सब्जी आ रही है, इसलिए सब्जी मंहगी हो रही है। सब्जी के दाम अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी दाम पहले दाम अब
तोरई 20 40
भिंडी 25 40
शिमला मिर्च 20 40
लौकी 25 40
टमाटर 15 30
प्याज 20 40
करेला 15 30
नींबू 20 30
अरबी 30 40
नोट सभी सब्जी के ये दाम किलो में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed