फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crisis on agriculture and industrial exhibition

कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी पर संकट

Fri, 12 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 12 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी पर इस बार संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को दूसरी बार लगवाई गई बोली में भी कोई ठेकेदार 83 लाख से आगे नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


पिछले साल जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रद्रर्शनी का ठेका एक करोड़ 56 लाख 21 हजार रुपये  में छूटा था। बताया जाता है कि प्रदर्शनी लगाने में ठेकेदारों को नुकसान का सामना करना पड़ा था। इसीलिए इस बार ठेकेदारों ने इस कीमत पर ठेका लेने से हाथ खींच लिए हैं। इससे पहले प्रशासन की ओर से पांच मई को प्रदर्शनी के ठेके के लिए बोली लगवाई  थी। इसमें कोई भी ठेकेदार 60 लाख से ऊपर नहीं बढ़ा। इसके बाद ठेके की नीलामी दोबारा कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टाउन हाल में दोबारा बोली लगी तो बुलंदशहर के ठेेकेदार इस्लाम ने सबसे  ज्यादा 83 लाख की बोली लगाई। इसके बाद कोई भी ठेकेदार ऊपर बढ़ने के लिए तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रकम को अपेक्षा से कम मानते हुए ठेके की कार्यवाही निरस्त कर दी गई। अब प्रदर्शनी का ठेका छोड़ने के लिए बाद में तिथि तय की जाएगी। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी के ठेके में कुंवरपाल, पुरुषोत्तम, संजीव राणा, मकसूद अहमद, अक्षय, बुलंदशहर के ठेकेदार इस्लाम, मुजफ्फरनगर के शरीफ, मेरठ के पप्पू समेत तमाम ठेकेदारों ने भाग  लिया। ठेके के दौरान  चेयरमैन फरीद अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed