{"_id":"57ed71454f1c1bdc765744e3","slug":"youth-murdered-bodies-dumped-in-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में युवक की हत्या करके उसका शव गांव कंभौर के जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों युवकों के खिलाफ हत्या की रिपेार्ट दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर पठानी निवासी मामराज सिंह का 28 साल का पुत्र अरुण गांव हमीदपुर निवासी हिमांशु के साथ 26 सितंबर को बिजनौर आया था। अरुण घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। हिमांशु भी तब से घर नहीं लौटा है। बुधवार की रात अरुण का शव गांव कंभौर के जंगल में पड़ा मिला। उसका चेहरा पशुओं ने खा रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरुण के पिता मामराज ने गांव के ही देवेंद्र व उसके पुत्र रचित व गांव हमीदपुर निवासी हिमांशु के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक गांव के देवेंद्र व मामराज में पुरानी दुश्मनी चल रही थी । मामराज ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र की नीयत ठीक नहीं थी। हिमांशु अरुण का दोस्त था। देवेंद्र ने हिमांशु के जरिए अरुण को बुलाकर उसका मर्डर करा दिया। पुलिस ने देवेंद्र , हिमांशु के पिता व देवेंद्र के एक अन्य पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देवेंद्र का पुत्र रचित भी फरार है।