फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth killed by drinking raw liquor

कच्ची शराब पीने से युवक की जान गई

Sat, 18 Aug 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sat, 18 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by drinking raw liquor
स्योहारा में जहरीली शराब पीने से मरने के मामले में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में गांव में बनाई जा रही कच्ची शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया गया है। सूचना पर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, आबकारी विभाग की टीम, एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, पुलिस गांव में शराब बेचने के आरोपी की  तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव दिंदरपुर में दो लोग अवैध रूप से कच्ची शराब बेचते हैं, यह शराब गांव में ही बनाई जाती है। 15 अगस्त को गांव के आसपास की शराब की दुकान बंद थीं। गांव के ही ओमराज सिंह, जोगेंदर, जुगनू और कांठ थाने के गांव मिश्री बेगमपुर निवासी बिट्टू ने गांव के ही अवैध शराब बेचने वाले से शराब खरीद कर पी ली। शराब पीने के बाद रात में चारों की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें स्थानीय चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। 16 अगस्त को ओमराज सिंह (35) की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन   उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी तीनों की हालत गंभीर बनी    हुई है। उन्हें भी मुरादाबाद ले      जाया गया है।
विज्ञापन

शराब पीने से ओमराज की मौत और तीन की हालत गंभीर होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ओमराज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम आलोक कुमार यादव, आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि ओमराज के पिता रूपचंद ने अवैध शराब बेचने वाले गांव दिंदरपुर निवासी लाल सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से लाल सिंह फरार है, पुलिस ने उसकी तलाश के लिए तीन टीम बनाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मिलीभगत से चल रहा धंधा
बिजनौर में जिले में अवैध शराब का खेल रुक नहीं रहा है। आबकारी विभाग और पुलिस की मिलभगत से गैर राज्यों से खूब शराब लाकर चोरी छिपे बेची जा रही है। इस काम में कई शराब माफिया लगे हैं। हरियाणा से शराब लाई जा रही है। आलम ये है कि गांव-गांव अवैध शराब का कारोबार खूब चल रहा है। गांवों में तमाम शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। कई शराब के कारोबारी ऐसे हैं जो गांव में ही अवैध रूप से शराब बना रहे हैं। इस शराब को बनाकर आसपास के इलाके में बेच रहे हैं। शराब बनाने में जहरीले सामान का प्रयोग हो रहा है। स्योहारा क्षेत्र के गांव दिंदरपुर में ऐसी ही शराब पीने से ओमराज की मौत हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के दो युवक गांव में ही शराब बनाकर बचे रहे थे। पूरे इलाके में इनकी बनाई शराब बेची जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार के मुताबिक 15 अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने ये शराब बेची। ओमराज व तीन अन्य लोगों ने जमकर शराब पी, ओमराज की ज्यादा शराब पीने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed