{"_id":"8af1695edd06b00d19b6b9d19dcb7d05","slug":"youth-duped-in-the-name-of-the-bank-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक इंक्वायरी के नाम पर युवक को ठगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक इंक्वायरी के नाम पर युवक को ठगा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। बैंक इंक्वायरी के नाम पर फोन कर एक व्यक्ति से आधार नंबर और एटीएम कार्ड नंबर पता कर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
गांव बिसाठ निवासी कश्यप शर्मा का खाता हल्दौर स्थित यूनियन बैंक की ब्रांच में है। सोमवार को उसके मोबाइल पर कॉल आई।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को यूनियन बैंक से बताया। उसने इंक्वायरी करने की बात कहकर कश्यप से आधार नंबर और एटीएम कार्ड पर अंकित 14 नंबर पूछकर फोन काट दिया।
कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 25 हजार रुपये एटीएम से निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला कि बैंक के किसी कर्मचारी ने फोन नहीं किया था।
विज्ञापन
खाते से निकाले गए 25 हजार में से दस हजार रुपये नोएडा स्थित एटीएम मशीन और 15 हजार रुपये मुंबई स्थित एटीएम मशीन से निकाले गए थे।
अब कश्यप के खाते में सिर्फ 200 रुपये ही बचे हैं। उन्होंने धोखाधड़ी से बैंक खाते से रुपये निकालने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है।