{"_id":"97f3483e2666a211c01817ea700694bd","slug":"young-man-killed-in-crash-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। शुक्रवार की रात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका शव शनिवार सुबह तक सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव शफीपुर बलदाना निवासी दिग्विजय सिंह (22) बिजनौर में एक सीमेंट की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था।
शुक्रवार रात वह बाइक से बिजनौर से घर लौट रहा था। गांव धमरौली के पास उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। शनिवार सुबह खेतों पर जाने के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे गड्ढे में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व पास में ही पड़ी बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की जेब से निकले मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क कर हादसे की सूचना दी। मृतक के चाचा हरपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
उधर, अफजलगढ़ में नागरपुर खड़क सेन निवासी नूतन ने बताया वह बाइक से घर आ रहा था। राधेलाल डिग्री कॉलेज के सामने बाइक सामने खड़े फलों के ठेले से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया।
नूतन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, रेहड़ के बादीगढ़ निवासी मुनेश सड़क पार कर रहा था। वाहन की चपेट में आकर के घायल हो गया।
उसको निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस को हादसे की जानकारी दी।