{"_id":"578140fd4f1c1b4f677f99c5","slug":"women-in-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के विरोध पर महिला की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के विरोध पर महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालाबाद में क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के विरोध पर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर को तेजाब से जलाने का प्रयास किया। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उसके पास से नकदी भी लूटकर फरार हो गए। मृतका के पति ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है।
जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला स्वास्थ्य विभाग में आशा है। गांव के नजदीक ही आम का बाग है। उस बाग की महिला रखवाली कर रही थी। उसकी दो पुत्रियां उसके साथ थीं। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों पुत्रियां बाग से घर लौट आईं। काफी देर तक महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों से सोचा कि शायद वह ड्यूटी पर चली गई होगी। बाद में परिजनों के पता करने पर मालूम हुआ कि वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची है। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। खोजबीन करने पर उसका रक्तरंजित शव बाग के निकट खेत से मिला। महिला के शव के पास डंडा पड़ा हुआ था। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पीठ को तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्यारों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके परिजनों के मुताबिक बाग की हजारों की नकदी भी आरोपी लूट ले गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तजेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुुंच गए। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया है।