फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman 's body found in house

घर में मिली महिला की लाश

Sat, 16 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 16 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman 's body found in house
महिला की हत्या के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंडावली में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की घर में सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। उसका शव बिस्तर पर ही पड़ा मिला आशंका जताई गई है कि दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया गया है। उधर, नजीबाबाद के हर्सवाड़ा क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली। महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं से तहसील क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक होमगार्ड की पत्नी घर पर मृत पड़ी मिली। उसके सिर पर चोटों के गंभीर निशान थे। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पति ड्यूटी पर था, जबकि महिला के दोनों बच्चे बाहर रहते हैं। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। शनिवार की दोपहर लगभग ढाई बजे महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थाना प्रभारी सतीश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। कार्यवाहक सीओ बीएल आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के पति की ओर से अज्ञात में हत्या करने की तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला हर्सवाड़ा क्षेत्र में तड़के बेहोशी की अवस्था में मिली। महिला ने ई-रिक्शा  चालक सहित तीन लोगों पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देने तथा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। महिलाओं के साथ हो  रही लगातार आपराधिक घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत है। साहनपुर निवासी एक वृद्धा पर जानलेवा हमला होने के बाद घायल महिला ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया था। जलालाबाद क्षेत्र में बाग की रखवाली करने वाली अधेड़ उम्र महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गढ़वाला निवासी  एक युवती पर हमला, जुल्फकारपुर गढ़ी निवासी एक महिला को  सुआ मारकर घायल करने की घटना सहित महिलाओं पर हमले की कई घटनाओं से शहर  से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed