फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman poisoned

महिला ने जहर खाकर दी जान

Tue, 30 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 30 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में दूसरे के मोबाइल पर प्रेमी से आपत्तिजनक बातें कर रही महिला की रिकॉर्डिंग हो गई। इसका पता चलने पर महिला ने बदनामी के डर से जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले को लेकर पंचायत हुई। इसमें पंचों ने महिला की मौत का जिम्मेदार उसके प्रेमी को ठहराते हुए 75 हजार रुपये परिजनों को दिलाकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। गांव के ही एक युवक को इसकी जानकारी थी। उसने महिला से प्रेमी से 15 हजार रुपये उधार दिलाने की गुजारिश की। महिला ने युवक के मोबाइल से प्रेमी को फोन किया। प्रेमी ने रुपये देने की हामी भरते हुए महिला से अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। यह बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, एक दिन बाद युवक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्डिंग सुन ली। उसने यह बात अन्य लोगों को भी बता दी। रिकॉर्डिंग की जानकारी महिला को भी हो गई। इसके बाद महिला ने बदनामी के तनाव में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी घर पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसमें मोबाइल रिकार्डिंग को पंचों ने सुना। इसके बाद पंचों ने महिला की मौत के लिए उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया। पंचायत ने इसके लिए प्रेमी पर 75 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया और मामले का निपटारा कर दिया। कोतवाल चंद्रकिरण ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed