फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman injured in collision of DCM, organically

डीसीएम की टक्कर से महिला घायल, बवाल

Sat, 17 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 17 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर/अफजलगढ़। जलालपुर घाट मार्ग पर गांव पूरनपुर के पास डीसीएम की चपेट में आकर महिला के घायल होने से ग्रामीणों ने  डीसीएम में जमकर पथराव और तोड़फोड़  की। पुलिस ने मशक्कत के बाद उन्हें शांत कर भेजा।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी ओमेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी विनीता देवी बिजनौर से टेंपो से अपने गांव जा रही थी। जलालपुर घाट मार्ग पर गांव पूरनपुर के सामने वह टेंपो से उतर रही थी, इसी दौरान वहां से आई एक डीसीएम की चपेट में आ गई और उसका पहिया महिला के पैर से उतर गया।
विज्ञापन


आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  लोगों ने डीसीएम पर पथराव और लाठी डंडो से तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अफजलगढ़ में  उत्तराखंड के काशीपुर निवासी दीपू ने बताया कि वह ऋषिकेश निवासी रवि जोशी के साथ उत्तराखंड के बाजपुर निवासी किशोरी सिम्मी को रुड़की से बाइक से लेकर बाजपुर छोड़ने जा रहे थे। उनकी बाइक फिसल  कर गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए। सिम्मी और रवि की हालत गंभीर है।


हादसे में तीन युवक चोटिल
धामपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाबी कालोनी के नितिन कुमार ने बताया कि वह दोस्त के साथ शीला टाकिज जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक की टक्कर सामने से तेज गति से आ रही बाइक से हो गई, जिससे दोनों की बाइकों टकराने के बाद काफी दूर तक
घिसटी। जिससे तीनों को चोट आई। तीसरे युवक का पता बेहोशी के कारण नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed