फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wind murder : killer turned out to be friends

पवन हत्याकांड : दोस्त ही निकला कातिल

Fri, 12 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wind murder : killer turned out to be friends
नूरपुर में गाजियाबाद से घर लौटते समय लापता पवन को उसके ही दोस्त ने नहर में धक्का दे दिया था। नहर में धक्का देने का कारण पत्नी के साथ अवैध संबंधों में बाधक बनना बताया। पुलिस ने आरोपी और पवन की पत्नी को गिरफ्तार किया। शव की बरामदगी के लिए नहर में तलाशी जारी है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष जसपाल सिंह ने मामले का खुलासा कर बताया  गांव गुनियाखेड़ी के पवन  (28 वर्ष) 30 जनवरी को गाजियाबाद की एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए गया था। उसी दिन शाम को उसने परिजनों को फोन कर कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही। देर रात तक वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


परिजनों ने थाने में पवन की गुमशुदगी दर्ज कराकर उसके दोस्त संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओलिया निवासी सोबेंद्र उर्फ सोनू पर हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने सोनू से पूछताछ की तो उसने पवन को नहर में धक्का देने की बात स्वीकारी। थानाध्यक्ष के मुताबिक पवन गजरौला की एक फैक्ट्री में फिटर था और पत्नी प्रतिभा के साथ  रहता था। दो वर्ष पूर्व पवन की बछरायूं की एक फैक्ट्री में नौकरी करने वाले सोनू से मुलाकात हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद पवन ने सोनू को अपने कमरे पर ही रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश आत्महत्या केस : पिता ने अज्ञात में हत्या की तहरीर दी
नजीबाबाद में  मुजफ्फरनगर के सीमेंट टाइल्स कारोबारी द्वारा नजीबाबाद के होटल में की गई आत्महत्या को परिजन संदिग्ध मान रहे हैं। परिजनों पुलिस को अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। गुप्ता रेजीडेंसी के सबसे ऊपरी मंजिल के लेबर रूम में हरीश कुमार द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। गांव रुकंदपुर मुजफ्फरनगर से आए मृतक पिता बाबूराम, अमर दास, डॉ. राम कुमार, अनिल कुमार, राहुल आदि ग्रामीणों ने होटल में हंगामा किया। कहा हरीश पर इतना कर्ज नहीं था कि वह आत्महत्या करता।   मृतक के पिता बाबूराम के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से पहुंचे मृतक हरीश के ग्रामवासियों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी अजीत सिंह से प्रकरण की जांच कराने की मांग की। पिता ने पुुलिस को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की तहरीर दी। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर लटकने से हरीश की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। कहा पुलिस ने बंद कमरे से मृतक का पंखे से लटका शव कब्जे में लिया था। उन्होंने मृतक के परिजनों को भ्रमित करने की बात कही। 


 इस दौरान सोनू के पवन की पत्नी प्रतिभा से संबंध हो गए। पवन को  दोनों के संबंधों का पता लगा तो उसने विरोध किया और नौकरी छोड़कर पत्नी को लेकर घर आ गया। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर सोनू व प्रतिभा ने पवन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक प्रतिभा ने सोनू को फोन कर पवन के गाजियाबाद जाने की बात बताई। गाजियाबाद से पवन के लौटते समय सोनू उसे गजरौला में मिला और माफी मांग उसे अपनी बाइक पर बैठाकर नूरपुर ले आया।


वहां दोनों ने शराब पी और फिर पवन को बहाने से नौगावां सादात ले गया और वहां नहर में धक्का दे दिया।  पुलिस ने पवन की पत्नी प्रतिभा को भी दबोचा। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed