{"_id":"17e7d05e1ce7a36a6952c36adaf3b63e","slug":"wife-and-children-hostage-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में सावधान! अब लुटेरों के गैंग में युवती भी शामिल हो चुकी है। रविवार की रात में दवा खाने के लिए पानी मांगने के लिए घर में घुसी युवती ने दो साथियों की मदद से कारोबारी की पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट की।
जाब्ता गंज पुलिस चौकी महज 10 कदम के फासले पर कारोबारी मो. राशिद और उनके भाई नसीम अहमद का परिवार रहता है। मो. राशिद जमात में और नसीम अहमद परिवार समेत ससुराल में नहटौर गए हुए थे। घर में राशिद की पत्नी शबाना खातून और बच्चे थे। रविवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब एक युवती ने राशिद के मकान के दरवाजे पर दस्तक दी। शबाना खातून के दरवाजा खोलने पर युवती ने दवा खाने के लिए पानी मांगा। शबाना जैसे ही घर के भीतर पहुंची तो उसके पीछे युवती और उसके दो साथी बदमाश भी घर में घुस गए।
युवती ने शबाना का मुंह भींचकर उसकी गर्दन पर छुरी रख दी। दो अन्य बदमाशों ने शबाना के बच्चों (हम्माद, आलिया, अदीबा और हुदा नाज) पर छुरी तान दीं। खौफ से कांप रही शबाना से युवती ने नगदी, जेवर आदि देने को कहा। शबाना ने करीब एक हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर थमा दिए।
विज्ञापन
मुस्लिम फंड शाखा में कार्यरत नसीम के कमरे पर ताला लगा देखकर बदमाशों ने कमरे की चाबी मांगी। शबाना ने परिवार बाहर गया होने और कमरे की चाबी उसके पास नहीं होने की बात कही। बदमाशों ने ताला तोड़कर नसीम का कमरा खंगालने लगे। इसी दौरान शबाना की बेटी हुदा नाज रोने लगी। बदमाश शबाना के हाथ-पांव बांधकर उसे और उसके तीनों बच्चों को कमरे के डालकर भाग निकले।
कुछ देर बाद घर पहुंचे मो. राशिद को सहमी शबाना ने घटना की जानकारी दी। मो. राशिद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शबाना ने पुलिस को बताया करीब 20 वर्षीय युवती फ्रॉक सूट पहने थी। एक बदमाश की दो उंगलियां कटी थीं। राशिद ने पुलिस को तहरीर दी।
ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
नहटौर। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 25 हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, बर्तन आदि लगभग दो लाख रुपये का सामन चोरी कर लिया। तहरीर पुलिस को दी। मोहल्ला नौधा निवासी सगीर अहमद, अमीर अहमद, खलील अहमद, अजहरुद्दीन पुत्रगण कमरुद्दीन मुंबई में परिवार सहित रह रहे हैं। मोहल्ले में स्थित मकान में खलील की पत्नी रोशन जहां बच्चों के साथ रहती है। रविवार को वह अपने बच्चे की दवाई लेने बिजनौर गई थी। देर होने के कारण वह बिजनौर अपने मायके में रुक गई। रात में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर घर में रखी 25 हजार की नगदी, ढाई तोले सोने और 42 तोले चांदी के जेवर कीमती कपड़े सहित लगभग दो लाख रुपये की चोरी कर ली। सुबह ताले टूटे देख चोरी का पता चला। पड़ोसियों ने महिला को चोरी होने की खबर दी। रोशन जहां घर पर पहुंची। घर का बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि उसके पति सहित चारों भाईयों के कमरों के तोड़कर चोरों ने 25 हजार की नगदी सहित दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
डिग्री कॉलेज के ताले तोड़े
चांदपुर। फीना रोड मोहल्ला सरायरफी स्थित एचएमए रिजवी प्रशिक्षण संस्थान के ताले तोड़कर चोर ऑफिस में रखी सेफ से करीब एकहजार की नगदी चोरी कर ले गए। प्रबंधक अनवारूल हक ने बताया कि चोर मेन गेट का ताला तोड़कर कॉलेज में घुसे थे। उधर चोरों ने फीना रोड पर ही नाजिम के पान के खोखे के ताले तोड़कर ग्यारह सौ रुपये की नगदी ,पान, बीड़ी, सिगरेट चोरी कर ली। पुलिस को तहरीर दे दी है।