फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Upon the death of the young man angry

युवक की मौत पर भड़का गुस्सा

Sun, 03 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 03 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Upon the death of the young man angry
किरतपुर में मोहल्ला कोटला में छह दिन पहले दो भाइयों के पीटने से घायल हुए मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के बाग ठेकेदार की शनिवार तड़के मेरठ में उपचार के दौरान हुई मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने सुबह से ही मोहल्ले में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। कुछ लोगों ने मृतक के समुदाय के हुजूम को समझाकर शांत कर दिया। मृतक का शव अपराह्न तीन बजे आने पर पुलिस बल के साथ शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मोहल्ले में अभी भी पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन



रविवार दोपहर मोहल्ला कोटला का वाजिद पुत्र अब्दुल मजीद (40) मोहल्ले के पास आम के बाग की ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के दो सगे भाई अनिल और अमर सिंह ने बाग ठेकेदार को जुताई रोकने का प्रयास किया पर वाजिद ने उनका विरोध किया तो  दो भाइयों ने लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पता चलने पर उसके परिजनों ने उसे थाने लाकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसे इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन


वहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वाजिद की हालत गंभीर होने की सूचना जैसी ही उसके परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। आरोपियों से बदला लेने के लिए उनके घर पर सैकड़ों लोग चढ़ गए, लेकिन कुछ लोगों के समझाने पर पीड़ित पक्ष शांत हुए। पुलिस को जैसी ही इसकी सूचना मिली तो थाना प्रभारी बीएम सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी। वहीं शनिवार की तड़के वाजिद की मौत हो जाने पर उसके समुदाय के लोग सुबह से ही उसके घर पर एकत्र होना शुरू हो गए। दोनों समुदाय में संघर्ष को देखते हुए थाना प्रभारी ने मोहल्ले में शांति व्यवस्था बनाने के लिए आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम वीके श्रीवास्तव, तहसीलदार राशिद अली खां, एसपी देहात, सीओ संजय राय आदि उपस्थित रहे।



भारी सुरक्षा के बीच उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में अतहर यार खां, शाहिद अली खां, अब्दुल जब्बार मकरानी, शेख मौ. जाहिद, रईस खां, उब्दुर्रहमान, इब्राहिम, यामीन ठेकेदार, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed