फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two killed in road accident

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Fri, 02 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 02 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में किरतपुर मार्ग पर गांव झलरा के पास बाइक को टक्कर मारकर भाग रही कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार और कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सदर विधायक रुचिवीरा और पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के आश्वासन पर जाम खोला।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव झलरा निवासी 30 वर्षीय वकील उर्फ छुट्टन मजदूरी करता था। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वकील गांव के ही अपने साथी हसीन व शादाब के साथ बाइक से काम पर जा रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर पीछे से आई एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वकील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी हसीन व शादाब घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भाग रहा कार चालक बिजनौर के सुरेंद्रनगर कालोनी निवासी पंकुल रोहिला  गांव पेदा के पास उसकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में पंकुल  घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में वकील की मौत की सूचना पर झलरा के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने पौड़ी हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को  शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीण मौके पर ही मुआवजे की मांग करने लगे। सदर विधायक रुचिवीरा और पूर्व विधायक शाहनवाज राणा में  मुआवजे का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खोला।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed