{"_id":"3b86a7431f3d2617982fa0e9557d7e7e","slug":"two-brothers-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाइयों की जान गई
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर/हीमपुरदीपा/नगीना। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
जलीलपुर क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा निवासी सगे भाई 40 वर्षीय रोहिताश सिंह अपने छोटे भाई 28 वर्षीय बलराम सिंह के साथ शुक्रवार को बिजनौर आए थे। शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
बिजनौर-चांदपुर रोड पर गांव रौनिया के पास उनकी बाइक सामने से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मोबाइल से मिले नंबरों से उनके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
रोहिताश सिंह और बलराम सिंह की मौत का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे से आक्रोशित गांव रौनिया के ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था बड़े वाहन चालक मनमाने तरीके से ओवरलोड भरकर वाहन चला रहे हैं।
लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आए दिन हादसों में राहगीरों की जान जा रही है। घटना
का पता चलते ही चांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। रात तक जाम नहीं खुला। पुलिस समझाने में लगी रही।
वहीं नगीना में गांव कोटरा निवासी अरशद अपनी मां नूर जहां और बहन नाजिया के साथ बाइक से नगीना से अपने गांव लौट रहा था। नगीना और धामपुर रोड पर पीछे से आई कार की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। कार सवार मौके से फरार हो गया। घायलों को सीएचसी ले जाया, जहां से अरशद को बिजनौर रेफर किया।
सड़क दुर्घटना में पांच घायल
नूरपुर। क्षेत्र में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अमरोहा के गांव देहरी खुर्रम निवासी अजीत, जितेंद्र, रोहित बृहस्पतिवार शाम बाइक पर सवार होकर गोहावर में लगने वाले दशहरा मेले से वापस गांव लौट रहे थे। दौलतपुर में रामगंगा पोषक के पास बाइक की सामने से आ रही मारुति वैन से भिड़ंत हो गई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और वैन सड़क किनारे जाकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भिजवाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
दूसरी घटना में शुक्रवार की दोपहर गांव पोटा निवासी अजय अपने साले के साथ गांव भोगनपुर निवासी कलवा के साथ बाइक से गांव जा रहा था। स्योहारा मार्ग पर एक बुग्गी की चपेट में आकर दोनो घायल हो गए । सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।