फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tnjil cousin death threats

तंजील के चचेरे भाई को जान की धमकी

Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tnjil cousin death threats
मुनीर - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में एनआईए अफसर तंजील अहमद के हत्यारोपी दो लाख के इनामी मुनीर को आजाद कराने को लेकर उसके चचेरे भाई हसीब अहमद को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी दस रुपये के नोट पर अंकित था। इस मामले से पीड़ित ने पुलिस को अवगत कराकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। स्योहारा पुलिस ने घटना की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या के बाद भी उनके परिवार के सदस्यों को जान का खतरा बना हुआ है। एनआईए अफसर के चचेरे भाई हसीब सिद्दीकी सहसपुर में रहते हैं। बुधवार की दोपहर करीब 1.30 बजे वह गांव में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। लौटते वक्त उनके चप्पल एक दस रुपये का नोट फंसा था। उन्होंने चप्पल से नोट को निकालकर देखा तो उसमें मुनीर को आजाद कराने को लेकर धमकी लिखी हुई थी। उन्होंने स्योहारा पुलिस को घटना से अवगत कराया। स्याहोरा एसओ राजकुमार ने बताया कि मामले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे किसका हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed