{"_id":"5cb603e2b669d46d31eea522a3e56bc4","slug":"three-killed-in-road-accidents-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाछरीमोड़/मंडावर/भागूवाला। सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। चांदपुर मार्ग पर गांव उलेढ़ा के पास ट्रैक्टर की चपेट मेें आने से बाइक व्यक्ति की मौत की हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको मेरठ रेफर किया गया है।
थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी 45 वर्षीय कृष्णपाल सिंह पत्नी जयावती 40 वर्ष के साथ बाइक द्वारा बिजनौर से दवाई लेकर जा रहे थे। चांदपुर मार्ग पर गांव उलेढ़ा में क्रेशर के पास उसकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे थाना प्रभारी हीमपुर दीपा ने दंपति को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया। जयावती को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं मंडावर में कार की चपेट में आकर घायल हुए साइकिल सवार छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के गांव तिमरपुर निवासी बेगराज सिंह का 12 वर्षीय पुत्र विकास मंडावर के संत पॉल्स हाईस्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। सोमवार शाम वह साइकिल से गांव पदमपुर में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था।
गांव रानीपुर के पास मोड़ पर वह एक कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कार चालक ने विकास को गंभीर हालत में बिजनौर में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
वहीं मंडावर में क्षेत्र के गांव बसीपुर निवासी 30 वर्षीय विपुल कुमार साइकिल से मंडावर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने आया था। वापस जाते समय साइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में विपुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहीं भागूवाला में भागूवाला-हरिद्वार हाईवे पर कोटावाली ढलान पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने हाईवे से गुजर रहे एक राहगीर को कुचल दिया।
प्रात: उसका बुरी तरह सिर कुचला हुआ शव हाईवे पर पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर भागूवाला चौकी प्रभारी ने शव कब्जे में लिया। काला लोवर, सफेद चैक की शर्ट व हवाई चप्पल पहने हुए व्यक्ति की उम्र लगभग 35 वर्ष का अनुमान है। मृतक के पास एक पॉलीथिन बैग में शर्ट एवं पेंट भी रखी हुई थी। शिनाख्त न होने पर मंडावली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।