फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The youth died in collision of the truck, wife injured

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल

Sun, 30 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर में स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के निकट एक कार व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में निजी कार चालक व उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। चालक व परिचालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल भिजवाया। कार चालक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।   
जनपद मुरादाबाद के थाना मंझोला अंतर्गत गांव मंझोली देहात निवासी अंशुल रस्तोगी (33) पत्नी रिशू रस्तोगी के साथ कार से कस्बा हल्दौर के मोहल्ला रईसान में गत रात्रि मौसेरे भाई की शादी में आए थे। शनिवार सुबह शादी मेहमान अपने घरों को लौट रहे थे।
विज्ञापन


रिश्तेदारों के अनुसार, अंशुल पत्नी संग कुछ रिश्तेदारों को नगर के बालकिशनपुर चौराहे पर बस में बैठाने के लिए कार से छोड़ने गया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे वह हल्दौर लौट रहा था। पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्थित ब्लॉक कार्यालय के समीप उसकी कार व सामने से आ रहे ट्रक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इससे कार सवार दंपति गंभीर घायल हो गया। ट्रक चालक व परिचालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।सूचना पाकर यूपी डायल 100 गाड़ी पर मौजूद प्रभारी चमन जीत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल दंपति को एंबुलेंस से बिजनौर भेजा।


अंशुल की उपचार रास्ते में ही मौत हो गई। घायल रिशू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंशुल रस्तोगी के मौसा रजनीश रस्तोगी ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed