फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man became crazy in love Meerut

प्यार में मेरठ का युवक बना पागल

Thu, 22 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The young man became crazy in love Meerut
प्रेम दीवाना युवक - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा में मोबाइल की कॉल से युवती के प्यार में पागल मेरठ का एक युवक प्रेमिका से मिलने स्योहारा पहुंच गया। प्रेमिका के न मिलने पर उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। युवक ने खून से सड़क पर अपना व प्रेमिका का नाम भी लिख दिया। प्रेमिका कौन है यह पता नहीं चला है। युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन

 
एक प्रेम दीवाना अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गजरौला से बस में सवार होकर  मुरादाबाद पहुंचा। वहां से ट्रेन से मंगलवार की रात स्योहारा आया। युवक के पास मोबाइल के अलावा दो ब्लेड व 1700 रुपये थे। युवक नगर के मोहल्ला कस्बा पुराना गांघी आश्रम के पार एक संकरी गली में खून से अपना व प्रेमिका का नाम लिखकर मूर्छित हो गया। सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी राहगीर की नजर युवक पर पड़ी तो उसने मोहल्ले वालों को जगाया। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि   लड़का बेहोशी हालत  में सड़क पर पड़ा हुआ है। लोगों ने फोन से  पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान मेरठ निवासी अनुज त्यागी के रूप में हुई। युवक बेसुध होकर हर बात का जवाब सिर्फ हिना नाम से दे रहा है कुछ सवालों का जवाब उसने लिख कर दिए । युवक के  बताया की 70 दिन पहले उसकी एक अजनबी कॉल से लड़की से पहली बार बात हुई थी जो दोस्ती व  फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने फोन पर ही जीने मरने की कसम खा ली। साथ ही अनुज ने बताया की उसने लड़की की खातिर अपना धर्म भी बदलते हुए अपना नाम अनुज से अनस रख लिया। मंगलवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने स्योहारा आया पर किसी वजह से उससे मिल नहीं पाया। इससे क्षुब्ध होकर उसने हाथ की नस काट डाली। युवक हर बात का जवाब प्रेमिका का नाम लेकर दे रहा था। युवक को बिजनौर रेफर करके उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed