फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police arrived on Munir SyoharaThe trap of money lenders made ​​life span

मुनीर को लेकर स्योहारा पहुंची दिल्ली पुलिस

Sat, 09 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police arrived on Munir SyoharaThe trap of money lenders made life span
मुनीर - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर/कोतवाली देहात में गांव अमीरपुुर गांगू में सूदखोरों के जाल में फंसे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उधर, गांव  महमूदा भावता के जंगल में भी नलकूप की रेलिंग से एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिलने से दहशत पसर गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक थाना शहर कोतवाली के गांव अमीरपुर गांगू निवासी रमेश सिंह (57) गांव धौकलपुर में रहता था। गांव के तीन सूदखोरों से उसने 30 हजार रुपये ब्याज पर ले रखा था। तीनों लोग रुपये वापस लेने के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे। शुक्रवार की रात सूदखोरों के साथ रमेश ने शराब पी। सूदखोरों ने ब्याज पर दिए रुपये वापस न करने पर सुबह उसके पशु खोलकर ले जाने और उसकी पत्नी को अपमानित करने की धमकी दी। इस बात से रमेश घबरा गया। वह रात को ही अपने घेर में ही फांसी के फंदे पर झूल गया। शनिवार सुबह परिजनों ने शव को फांसी पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी जसवीर सिंह के मुताबिक रमेश ने आत्महत्या की है। आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। उधर, परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है कि भैंस का रस्सा गले में अचानक फंसने से दम घुटने से रमेश की मौत हुई है।
विज्ञापन

वहीं, थाना नहटौर क्षेत्र के गाव फुलसंदा निवासी महेंद्र सिंह का करीब 25 वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह 12 जून से घर से लापता था।  शनिवार की सुबह करीब 11 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महमूदपुर भावता निवासी राजाराम सिंह की जमीन का बटाईदार जितेंद्र कुमार खेत पर पहुंचा, तो खेत में नलकूप के पीछे युवक का शव रेलिंग से फांसी पर लटका देखा। राजाराम व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को रेलिंग से उतारा। शव के पास बैग में रखे कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त रंजीत के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने पुत्र रंजीत के रूप में की। महेंद्र सिंह ने पुत्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का शक जताया है। परिजनों के अनुुसार रंजीत की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस ने शब को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed