फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The team caught a truck full of sand

नजीबाबाद में प्रशासनिक टीम ने तिरपाल से ढका रेत से भरा ट्रक पकड़ा

Sun, 16 Oct 2016 04:02 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
The team caught a truck full of sand
नजीबाबाद में रेत से भरा ट्रक पकड़ने के बाद पूछताछ करते नायब तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में खनन माफिया अब रेत की चोरी पर्दे में करने लगे हैं। प्रशासनिक टीम ने तिरपाल से ढके रेत से भरे एक  ट्रक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट जिला  प्रशासन को भेज दी।
विज्ञापन

कोतवाली दिशा से कोटद्वार की ओर बढ़ रहे एक ट्रक एचआर 55जे 3958 को शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने रोका। गुरुनानक कालोनी के निकट रोककर ट्रक को चेक किया गया, तो उसमें रेत भरा था। रेत-बजरी के खनन पर प्रतिबंध होने के चलते चोरी-छिपे रेत को मौके तक पहुंचाने के लिए ट्रक को तिरपाल से अच्छी तरह ढका गया था। नायब तहसीलदार द्वारा पूछताछ में ट्रक चालक ने ट्रक में रेत भरा होना स्वीकार किया। इससे पहले कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया जाता, चालक मौका पाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। नायब तहसीलदार के निर्देश पर ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी समिति परिसर में खड़ा करा  दिया गया
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि खनन से भरा ट्रक कब्जे में लेने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। गौरतलब है कि अवैध खनन पर रोक के बावजूद नजीबाबाद तहसील क्षेत्र की विभिन्न बरसाती नदियों में चोरी-छिपे अवैध खनन जारी है। बुग्गियों से रेत-बजरी का खुलेआम ढुलान किया जा  रहा है, जबकि मौका पाकर्र ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों से भी नदी से खनिज संपदा का ढुलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed