फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The suspect was killed in whistleblowing Irfan

मुखबिरी के शक में मारा गया इरफान

Thu, 19 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 19 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The suspect was killed in whistleblowing Irfan
बिजनौर। पुलिस ने बुधवार को दौलताबाद निवासी दूध विक्रेता की गोली मारकर की गई हत्या का मामला सुलझा दिया। दूध विक्रेता की हत्या उसी के गांव निवासी एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात थाने के गांव दौलताबाद निवासी दूधिया इरफान की सात नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कोतवाली देहात एसओ संजय तोमर ने इस मामले में गांव के ही रियासत और थाना कोतवाली शहर के गांव भोगनवाला निवासी एजाज को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक रियासत मिलावटी दूध बनाता था।
विज्ञापन


2009 में पुलिस ने जेल भेज दिया था। रियासत को शक था कि इरफान ने मुखबिरी कर उसको पकड़वाया है। तब से वह इरफान से रंजिश रखता था।

उसने इरफान से बदला लेने की ठान ली। उसने वेस्ट यूपी के कुख्यात गैंगेस्टर रहे कौशल राठी के साले के जितेंद्र के साथ मिलकर मर्डर करने वाले एजाज से जेल में दोस्ती की। एजाज पर दो मर्डर और दर्जनों लूट के मामले पहले से ही दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में ही दोनों ने इरफान की हत्या का प्लान तैयार किया। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने इरफान की रेकी की। सात नवंबर को मौका मिलने पर नजीबाबाद रोड पर ढाबे के पास एजाज ने इरफान को गोली मार दी।

पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस का खोखा भी बरामद कर लिया है। एसपी सुभाष सिंह बघेल ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली एसओ देहात संजय तोमर और पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


यारी-दोस्ती में कत्ल कर देता है एजाज
एजाज जेल से तीन महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। एसपी देहात के मुताबिक एजाज फिरौती लेकर हत्या नहीं करता है।

वह यारी-दोस्ती में ही किसी की हत्या कर देता है। पहले उसकी दोस्ती कौशल राठी केे साले जितेंद्र से थी। उसने जितेंद्र के साथ मर्डर किया था और कई लूट की घटनाओं में शामिल रहा था। एजाज ने इरफान से पहले दो और मर्डर कर रखे हैं। उस पर लूट के भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed