फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farm received rifle, revolver seek

खेत में मिली रायफल, रिवाल्वर की तलाश

Thu, 19 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 19 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The farm received rifle, revolver seek
नूरपुर। पुलिस ने डीआईजी पीएसी मेरठ रेंज नवनीत कुमार राणा के पिता की चोरी हुई रायफल बुधवार को गोहावर से चांगीपुर जाने वाले संपर्क मार्ग से सटे एक खेत से बरामद कर ली। रायफल खेत में एक झाड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन


गांव गोहावर निवासी नवनीत कुमार राणा डीआईजी पीएसी मेरठ रेंज हैं। छह नवंबर को चोरों ने डीआईजी के भतीजे डॉ. अनंत कुमार राणा के गोहावर स्थित हरि हास्पिटल परिसर में बने आवास से डीआईजी के पिता डॉ. नरेंद्र राणा की लाइसेंसी रायफल और रिवाल्वर के अलावा 50 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


मामले के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की कई टीमों के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया हुआ था। दो दिन पूर्व अस्पताल के पीछे से रिवाल्वर का होलेस्टर, एवं कुछ अन्य सामान भी बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को एक ग्रामीण ने गोहावर चांगीपुर संपर्क मार्ग पर गोहावर चौराहे से थोड़ा आगे सड़क किनारे झाड़ियों में रायफल पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष नूरपुर प्रदीप यादव, दौलतपुर चौकी इंचार्ज पदम सिंह यादव ने पुलिस बल एवं ग्रामीणों के साथ चार घंटे तक खेतों में कांबिग की।

चार घंटे की मशक्कत के बाद भी रायफल न मिलने पर पुलिस ने खेतों में खड़ी झाड़ियों में आग लगा दी। आग से झाड़ियां जलने के बाद शाम करीब तीन बजे गोहावर निवासी रवि के खेत में झाड़ी के बीच छिपाकर रखी गई रायफल बरामद हो गई।


पुलिस ने चोरी हुए रिवाल्वर की तलाश में शाम तक खेतों की खाक छानी, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, थानाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि रिवाल्वर और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed