फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The conflict between the two communities

दो संप्रदायों के बीच संघर्ष

Tue, 08 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर के  गांव सरकड़ा चकराजमल में मामूली विवाद में दो संप्रदायों के संघर्ष हो गया। विवाद की वजह ठेले में बाइक की टक्कर है, जबकि गैर समुदाय के लोगों ने लगे आरोपों को गलत बताते हुए बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात बाइक की ठेले में टक्कर होने से दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।  पुलिस ने किसी तरह गांव में पहुंचकर स्थिति को संभाला। कोतवाल मुनीशचंद शर्मा का कहना है कि गांव के दो पक्षों में आपस में मारपीट हो गई थी। मामला निपटा दिया गया है। वे फोर्स के साथ गांव में मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति गांव के अड्डे पर ठेला लगाता है। जब वह घर जा रहा था, तो ठेले और गांव के एक व्यक्ति की बाइक की आपस में टक्कर हो गई।  इसे लेकर गांव के दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed