{"_id":"57f15b614f1c1b9a11574d85","slug":"the-burglars-locked-apartment-reconstructed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में चोरों ने बंद मकान को खंगाला, लाखों का माल ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजीबाबाद में चोरों ने बंद मकान को खंगाला, लाखों का माल ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 03 Oct 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में चोरों द्वारा खंगाला गया मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में चोरों ने एक मकान को खंगालकर हजारों रुपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया।
नगर के मुहल्ला धर्मदास निवासी नईम अहमद और उनका परिवार शनिवार दोपहर किरतपुर गया था। परिवार रात किरतपुर में ही रुक गया। शनिवार रात किसी समय चोर नईम अहमद के मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में घुस गए। चोर मकान के निचले हिस्से में रखी अलमारी से 25 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल, कैमरा सहित काफी सामान चोरी कर ले गए। सुबह मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर क्षेत्रवासियों ने नईम अहमद को घटना की सूचना दी। नईम ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर चोरी गया सामान बरामद कराने तथा चोरों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने की मांग की। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
वहीं नींदडू़ में बदमाशों ने शनिवार की रात बंद मकान का ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।
महाबतपुर बीरू के शकील अहमद ने बताया कि उसका परिवार काम के सिलसिले में गुजरात के अंकलेश्वर में रहता है। वह दो सप्ताह पूर्व गांव आकर अपने मकान में रह रहा था। शनिवार की रात बीमार होने के कारण वह नींदडू़ में अपने भाई रफीक उस्मानी के आवास पर चला गया था। रात में बदमाशों ने उसके मकान का ताला तोड़कर भीतर रखे 30 हजार रुपये नकद के अलावा हजारों मूल्य के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। पड़ोसी की चोरी की सूचना दिए जाने पर वह तुरंत अपने भाई आदि के साथ मकान पर पहुंचा तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही मौका मुआयना किया तथा तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।