फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body was thrown on the road to Nahatour

हत्या कर शव नहटौर मार्ग पर फेंका

Tue, 16 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 16 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात में शादीपुर नहटौर मार्ग पर गांव पैहरुवाला के पास तालाब किनारे  50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। गले पर धारदार हथियार और गोली लगने के निशान है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन

शादीपुर नहटौर मार्ग पर गांव पैहरुवाला के ग्रामीण सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे जंगल के लिए के लिए निकले थे। कुछ लोगों ने गांव से पश्चिम में स्थित तालाब के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा।  
विज्ञापन

ग्राम प्रधान असलम ने थाना कोतवाली देहात पुलिस और 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के रहने वालों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया हैं। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति के गले में किसी धारदार हथियार लगने के निशान है। गले में गोली लगने जैसे छेद भी है। माना जा रहा है कि हत्यारों ने हत्या कहीं ओर कर शव यहां फेंक गए। व्यक्ति ने  नीली शर्ट, केसरिया अंडरवियर और नीली पेंट पहन रखी थी। हाथ पर ओम का निशान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed