{"_id":"5828b2874f1c1ba16fb3bf43","slug":"the-attack-on-the-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में गांव स्वाहेड़ी में शराब माफिया ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने टीम पर तमंचे से गोलियां भी चलाईं। पुलिस ने घेराबंदी करके शराब माफिया को दबोच लिया। उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने शराब माफिया व उसके साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली में तैनात दरोगा सतीश कुमार के मुताबिक वे पुलिसकर्मी मनोज रस्तोगी और सुशील कुमार के साथ रविवार को दिन में स्वाहेड़ी गांव गए थे। इस दौरान अपने छह साथियों के साथ शराब माफिया सुबोध कुमार उर्फ पिल्लू वहां खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही सुबोध ने पुलिस पर हमला करने के लिए साथियों को उकसाना शुरू कर दिया। डंडों व पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सुबोध ने पुलिस पर तमंचे से गोलियां दाग दी। पुलिस ने घेराबंदी करके सुबोध को तमंचे समेत दबोच लिया। हमले में पुलिसकर्मी मनोज रस्तोगी और सुशील कुमार घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार पेटी अरुणाचल की शराब भी बरामद की है। घायल दोनों पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
दरोगा सतीश कुमार की ओर से शराब माफिया सुबोध उर्फ पिल्लू व उसके फरार छह साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुबोध कई मामलों में पहले से वांछित चल रहा है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुख्य आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कहा कि फरार लोगों के तलाश में दबिशें डाली जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।