{"_id":"5936f34a4f1c1b831c9c8cbf","slug":"the-assassination-of-the-farmer-by-entering-into-the-surroundings","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेर में घुसकर की किसान की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेर में घुसकर की किसान की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर में सरकड़ा खेड़ी में सोमवार रात अपने घेर में सो रहे एक वृद्ध किसान की हत्या कर बदमाश घेर में खड़ा ट्रैक्टर लूट ले गए। मृतक के पुत्र ने हत्या और लूट में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भारत सिंह राजपूत उर्फ भरतू (84) रोजाना की तरह अपने घेर में चारपाई पर सोया था। रात में करीब एक बजे दो बदमाश दीवार फांदकर घेर में घुस आए। बदमाशों ने वृद्ध किसान की बाई कनपटी पर भारी चीज से वार कर उसे मार डाला।
घेर के मेन गेट पर लगे दो ताले तोड़कर वहां खड़ा ट्रैक्टर लूट कर फरार हो गए। घेर के पास स्थित मकान पर सो रहे गौतम ने ट्रैक्टर को ग्राम मुगलबेड़ा की तरफ जाते देखा।
विज्ञापन
घटना का पता मंगलवार की सुबह उस समय चला जब मृतक की पत्नी धनवंती चाय लेकर घेर पर आई। भारत सिंह को सोया हुआ जान उसने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर धनवंती ने पास जाकर देखा तो पति की चारपाई पर लाश पड़ी थी।
लाश को देखकर धनवंती की चीख निकल पड़ी। सूचना पर थाना प्रभारी मुनीश चंद शर्मा व सीओ रामानंद कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे।
भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने पुलिस अधिकारियों से बात की। बाद में मृतक के पुत्र राहुल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या एवं ट्रैक्टर लूट की घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भारी गुस्सा है।