फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temple of the village in Kambhra Controversy over creating a balcony

गांव कंभौर में मंदिर का छज्जा बनाने पर विवाद

Sun, 09 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Temple of the village in Kambhra Controversy over creating a balcony
बिजनौर थाने में ग्राम कंभौर के लोगों से वार्ता करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गांव कंभौर में मंदिर के छज्जा का निर्माण कराने पर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। एक समुदाय ने छज्जा निर्माण का खुलकर विरोध किया और पुलिस से शिकायत कर दी। दोनों पक्षों को थाने बुला लिया गया, पर बातचीत में भी कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने छज्जे का निर्माण रुकवा दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कंभौर में वर्षों पुराना शिव मंदिर है। इसका छज्जा टूट गया था। शनिवार को ग्रामीण छज्जे का निर्माण करा रहे थे। दूसरे संप्रदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इनका कहना था कि लोगों ने उनके मदरसे का निर्माण नहीं होने दिया, इसलिए वे भी छज्जे का निर्माण नहीं होने देंगे। उन्होंने पुलिस से छज्जा निर्माण की शिकायत कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छज्जे का निर्माण रुकवा दिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोगों को वार्ता के लिए शहर कोतवाली बुला लिया गया। एसडीएम अनुज सिंह और सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों से वार्ता करके मामले को सुलझाने की कोशिश की, पर बात नहीं बनी। अफसरों ने दोनों पक्षों से आपस में बातचीत कर विवाद का हल निकालने को कहा। दोनों पक्षों के लोग थाने से चले गए। गांव में आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। विधायक सुचि चौधरी के ससुर राजेंद्र सिंह व छात्र नेता अंकित कुमार भी पहुंचे। शाम के समय एसडीएम, सीओ व शहर कोतवाल गांव में पहुंचे तथा दूसरे पक्ष से वार्ता की। फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला। अफसरों की टीम गांव में डेरा डाले हुए है। छज्जे का निर्माण रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed