फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teens drown in swimming pool

स्वीमिंग पूल में डूबा किशोर

Fri, 08 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में चंदनपुरा स्थित स्वीमिंग पूल में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो साथी बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धनसीनी निवासी जाकिर का पुत्र जुनैद अपने दो हमउम्र साथियों साहिल व रिहान के साथ बृहस्पतिवार दोपहर घर से घूमने के लिए निकला था। तीनों किशोर कोटद्वार मार्ग पर गांव चंदनपुरा क्षेत्र में स्थित डॉ. विश्वपाल जयंत के तरणताल स्वीमिंग पूल पर पहुंच गए। तीनों किशोर स्वीमिंग पूल में उतर गए। मगर कुछ ही पलों में जुनैद छटपटाने लगा। देखते ही देखते वह पानी में समा गया। बताया जाता है कि उसके साथी किशोरों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, मगर कामयाब नहीं रहे। इतना ही नहीं जुनैद को बचाने के प्रयास में दोनों साथी किशोर बाल-बाल बच गए। जुनैद के स्वीमिंग पूल में डूब जाने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। परिजन और थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पानी में डूबे जुुनैद का शव बाहर निकलते ही परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों द्वारा कार्रवाई न करने की गुहार पर पुलिस ने  शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed