फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher has death during treatment in Meerut hospital, was shot by a student

Bijnor: मौत से हार गई शिक्षिका, उपचार के दौरान तोड़ा दम, छात्र ने कंप्यूटर सेंटर में घुसकर मारी थी गोली

Sat, 04 May 2024 07:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 May 2024 07:41 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर निवासी शिक्षिका की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक छात्र ने एकतरफा प्यार में कंप्यूटर सेंटर में घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी थी।

विज्ञापन
Teacher has death during treatment in Meerut hospital, was shot by a student
शिक्षिका को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर निवासी शिक्षिका की मेरठ में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को एक छात्र ने कंप्यूटर सेंटर में घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी थी। बिजनौर से डॉक्टरों ने टीचर को मेरठ के लिए रेफर किया था।

विज्ञापन


ये था मामला
एक तरफा प्यार में छात्र ने कंप्यूटर सेंटर में घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के एक कंप्यूटर सेंटर में एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही थी। करीब साढ़े दस बजे सेंटर का पूर्व छात्र प्रशांत अंदर घुस आया और शिक्षिका को तमंचे से गोली मारकर फरार हो गया। गोली चलते ही सेंटर में अफरा-तफरी मच गई थी और विद्यार्थी सहम गए थे। 

आरोपी प्रशांत ने कंप्यूटर सेंटर से डीएमटी और टेली का कोर्स किया था, जोकि साल 2022 में पूरा हो गया। बताया गया कि आरोपी तभी से शिक्षिका से बात करने का प्रयास करता था। बृहस्पतिवार को भी वह सेंटर में पहुंचा और कोर्स का फिर से अभ्यास करने की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को पहुंच कर उसने वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी प्रशांत पुत्र लवकुश निवासी शादीपुर को गिरफ्तार करते हुए वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed