फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   susid in love, bijnor

प्रेमी युगल ने मंदिर के चबूतरे पर जहर खाकर दी जान

Thu, 27 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 27 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
susid in love, bijnor
हल्दौर (बिजनौर)। दो अलग बिरादरी के प्रेमी युगल की एक साथ जीने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। समाज व परिजनों के डर से प्रेमी युगल ने मंदिर में एक साथ जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। प्रेमी युगल की एक साथ मौत से परिजन भी स्तब्ध रह गए। दोनों के शवों को देखने के लिए मंदिर में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी हरिओम वर्मा का 20 वर्षीय पुत्र नरेंद्र उर्फ सोलू हरवंशगंज बाजार स्थित एक किराना स्टोर पर पिछले पांच साल से नौकरी करता था। उसका इसी मोहल्ले की कूकड़ा चुंगी के पास रहने वाले सुरेश सैनी की 18 वर्षीय पुत्री रीता से पिछले करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा रखी थीं। दोनों शादी करना चाहते थे पर समाज व परिजनों के डर से शादी नहीं कर सके तो आत्मघाती कदम उठा लिया। गुरुवार को दोनों मुरादाबाद हाईवे पर स्थित अट्टा बाबा मंदिर के चबूतरे पर नल के पास मृत मिले। शवों के पास से सल्फास की चार खाली शीशी पड़ी मिलीं। सुबह करीब सात बजे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर चबूतरे पर  दोनों के शव पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी।

 जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों की तत्काल कोई शिनाख्त न होने पर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। क्षेत्र में प्रेमी युगल द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या किए जाने की खबर आग की तरह फैल गई। इस पर रीता के परिजन थाने पहुंचे तथा उन्होंने पुलिस द्वारा दिखाए गए फोटो से अपनी पुत्री की शिनाख्त की। नरेंद्र उर्फ सोलू के परिजनों ने भी इसी आधार पर शिनाख्त की।

प्रेमी युगल बुधवार से गायब था। नरेंद्र के पिता हरिओम वर्मा के मुताबिक नरेंद्र रात करीब नौ बजे दुकान से लौटा था। वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया था। वह छत पर अकेला सोता था। सुबह साढ़े छह बजे तक भी जब वह नीचे नहीं आया तो उन्होंने छत पर जाकर देखा। नरेंद्र वहां पर नहीं था। रीता के परिजन भी उसके बुधवार से गायब होने की बात कह रहे हैं।


कार्यवाहक थानाध्यक्ष हृदेश कुमार चाहर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed