{"_id":"593ee13b1126f4e2618b46af","slug":"strollers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहजनी करने वाले चार धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहजनी करने वाले चार धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती में मार्ग अवरुद्ध कर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नांगल थाना प्रभारी केएम दोहरे के मुताबिक, रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। सरायआलम के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया गया।
पकड़े गए लोग थाना खानपुर (हरिद्वार) के गांव गिद्दावाली निवासी नीटू पुत्र राकेश, थाना लक्सर (हरिद्वार) के निरंजनपुर क्षेत्र निवासी चोनी पुत्र कामा उर्फ मांगा, थाना किरतपुर के गांव बुडगरी निवासी दो भाई सोहनवीर उर्फ सोनू एवं सूरजवीर पुत्रगण महक सिंह हैं। पुलिस ने इनके पास से कारतूस, आरी, चाकू बरामद करने का दावा किया।
पुलिस के मुताबिक, इन्होंने 9 जून की रात नांगल-चंदक मार्ग पर पेड़ डालकर राहगीरों से लूटपाट करना स्वीकार किया है। उन्होंने हरचंदपुर निवासी सलीम, उसकी पत्नी शबनम, और आनंद शर्मा से नकदी लूटी थी। पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश बिजनौर के साथ ही सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में भी वारदात कर चुके हैं। नीटू पर नजीबाबाद थाने में तीन मुकदमे हैं।