फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sog will put a halt on Ajay's behavior

एसओजी लगाएगी राहजनी की वारदात पर लगाम

Mon, 12 Jun 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती में नांगल-चंदक मार्ग पर राहजनी की  घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए नांगल पुलिस के साथ एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को भी घटना के पर्दाफाश की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

नांगल-चंदक मार्ग पर नौ जून की देर रात नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने संपर्क मार्ग पर पेड़ डालकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया था। बदमाशों ने गांव हरचंदपुर निवासी बाइक सवार सलीम दंपति और उसके संबंधी से मारपीट कर लूटपाट की थी। बदमाशों की ओर से लूटपाट  और हाथापाई के दौरान दंपति बालिका समेत नीचे गिर गए थे। इलाज में देरी होने से बालिका की मृत्यु हो गई थी। बदमाशों ने हरचंदपुर निवासी आनंद प्रकाश और उनके संबंधी से भी लूटपाट  की थी। 
विज्ञापन

आनंद नांगल से एक जागरण कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहा था। सीओ रामानंद कुशवाहा ने नांगल पुलिस को तत्काल घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे। एसपी अतुल शर्मा ने नांगल पुलिस के साथ एसओजी को  घटना के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी है। एसओजी प्रभारी वीरेंद्र  सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर रविवार को घटना का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने किरतपुर,  मंडावर क्षेत्र से घुमंतू जातियों  के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed